ये हैं एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य, देखें राज्यवार आंकड़ों की लिस्ट

ये हैं एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य, देखें राज्यवार आंकड़ों की लिस्ट

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 21,026,758 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 755,786 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 677444 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 1862258 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 49980 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 2589682 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 63,490 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 944 लोगों की मौत हुई है। रिकवरी रेट सुधार के साथ 72 फीसदी के करीब (71.91%) पर पहुंच गया है। मृत्यु दर दो फीसदी से नीचे सरक कर 1.93 प्रतिशत पर आ गई है, वहीं पॉजिटिविटी रेट की दर 8.50 फीसदी पर बनी हुई है। ICMR के अनुसार 15 अगस्त के लिए 7,46,608 लोगों की कोरोना की जांच की गई वहीं अब तक कुल 2,93,09703 लोगों के सैंपल का टेस्ट किया जा चुका है।

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

88138

191117

2562

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

1154

1128

24

अरुणाचल प्रदेश

882

1771

5

असम

22090

53286

182

बिहार

32591

68510

450

चंडीगढ़ 

863

1118

28

छत्तीसगढ़

4807

10046

134

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

457

1384

2

दिल्ली

11489

136251

4188

गोवा

3753

7488

98

गुजरात 

14241

60553

2765

हरियाणा

6943

38939

528

हिमाचल प्रदेश 

1342

2632

19

जम्मू एंड कश्मीर 

6818

20676

527

झारखंड

8137

14024

228

कर्नाटक

81284

134811

3831

केरल

14944

27795

146

लद्दाख

592

1307

10

मध्य प्रदेश 

9986

33353

1094

महाराष्ट्र 

156719

408286

19749

मणिपुर

1939

2438

13

मेघालय

690

596

6

मिजोरम

421

356

0

नागालैंड

2011

1321

8 

ओडिशा

16066

40727

333

पुडुचेरी

3024

4224

106

पंजाब

10407

18863

771

राजस्थान

13863

45254

862

सिक्किम

486

661

1 

तमिलनाडु

54213

272251

5641

तेलांगना

22542

68126

693

त्रिपुरा

1855

5151

55

उत्तराखंड

4041

7748

151

उत्तर प्रदेश 

51437

96231

2393

वेस्ट बंगाल

27219

83836

2377

भारत में कुल मामले

677444

1862258

49980


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।